एमडीएम प्रखंड साधन सेवी राजीव कुमार को भावभीनी विदाई, देवानंद कुमार का हुआ स्वागत

फतेहपुर, संवाददाता दीपक सिंह:- फतेहपुर बीआरसी परिसर में शुक्रवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की ओर से विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार रविशंकर ने की।

समारोह में मध्यान्ह भोजन प्रखंड साधन सेवी राजीव कुमार के इमामगंज प्रखंड में स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नवपदस्थापित मध्यान्ह भोजन प्रखंड साधन सेवी देवानंद कुमार का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं सम्मान सूचक चिह्न देकर स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में पूर्व सीआरसीसी सह पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार ने गीत प्रस्तुत कर समारोह में समां बांध दिया। मंच संचालन संघ के प्रखंड सचिव सह प्राथमिक विद्यालय सिधरिया के प्रधान शिक्षक राजकुमार पासवान ने किया।

मौके पर संघ के महासचिव प्रियदर्शी संजय, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ओम निरंजन वर्मा, वरिष्ठ सदस्य लाडले हसन, यदुनंदन समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।