
पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने औषधि नियंत्रण संवर्ग के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए जिलों में पदस्थापित किया है। इस संबंध में 13 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ज्ञापांक संख्या 15/औ0-03-01/2026 के तहत औषधि निरीक्षक (वर्तमान में सहायक औषधि नियंत्रक) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, पटना, गया, रोहतास, पूर्णिया, भागलपुर, नालंदा, वैशाली समेत विभिन्न जिलों में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, खगड़िया में पदस्थापित अधिकारी को पूर्वी चंपारण, किशनगंज में कार्यरत अधिकारी को मुंगेर, रोहतास के अधिकारी को शिवहर, सहरसा के अधिकारी को दरभंगा ग्रामीण, नालंदा के अधिकारी को मधेपुरा और पटना मुख्यालय में कार्यरत अधिकारी को नवादा भेजा गया है।
वहीं, गया जिले में औषधि निरीक्षक के पद पर कार्यरत अधिकारी, जिनके पास गया-04 एवं गया-06 का अतिरिक्त प्रभार भी था, उनका स्थानांतरण शेखपुरा कर दिया गया है। इसके अलावा दरभंगा के अधिकारी को सारण, बांका के अधिकारी को भागलपुर ग्रामीण, समस्तीपुर के अधिकारी को नालंदा और पटना में पदस्थापित अधिकारी को औरंगाबाद भेजा गया है।
अधिसूचना में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों के वेतनादि का भुगतान उनके नए पदस्थापन स्थल से किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से राज्य के औषधि नियंत्रण प्रशासन में व्यापक बदलाव हुआ है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न जिलों में औषधि नियंत्रण से जुड़े कार्यों को नई जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाएगा।












Leave a Reply