
फतेहपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर फतेहपुर प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को बीडीओ शशि भूषण साहू एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोधवे, भारे एवं कठिओन छठ घाटों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि प्रखंड के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घाटों पर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।












Leave a Reply