
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजाराम कुमार पिता धनराज यादव ग्राम जगनबाड़ी निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई आलोक दुबे ने किया।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई आलोक दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












Leave a Reply