
फतेहपुर :- बुधवार को फतेहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बियर और अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पत्तियां गांव निवासी पिंटू कुमार साव (पिता- कैलाश साव) के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 24 पीस कैन बियर एवं 375 एमएल की 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस ने मौके से पिंटू कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।













Leave a Reply