
फतेहपुर थाना क्षेत्र के दोनैया गांव में नाली विवाद को लेकर शुरू हुआ मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार और हथियार दिखाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को एसआई चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुमरी चट्टी पंचायत के सरपंच अरविंद कुमार यादव के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस सरपंच को भी अपने साथ ले गई।
मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सरपंच के पिता देवनंदन यादव को हिरासत में लिया था। शनिवार को उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कथित हथियार की तलाश में उनके घर पर छापेमारी कि है। गौरतलब है कि देवनंदन यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव डुमरी चट्टी पंचायत के सरपंच होने के साथ-साथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। एक नाली विवाद से शुरू हुआ मामला अब पुलिसिया जांच के दायरे में आ गया है।
इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम हथियार की तलाश में उनके घर पर छापेमारी किया है। देवनंदन यादव और सरपंच अरविंद कुमार यादव से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Leave a Reply