
सोमवार को फतेहपुर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बाइक के साथ 1100 लीटर देसी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,शराब झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के रास्ते शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हलमता गांव के समीप कार्रवाई की। इस दौरान छह बाइक पर लदी 1100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संतोष कुमार और नंदलाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






Leave a Reply