फतेहपुर पुलिस ने 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, मौके पर से शराब तस्कर गिरफतार

शनिवार को फतेहपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को किया जब्त। मौके पर से एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।शराब झारखंड से तस्करी करने के लिए लाया ज रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई आलोक दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर भुंटोली के समीप से एक बाइक के साथ 14 बोलत अंग्रेजी शराब जब्त की गईं। मौके पर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के मंटगडा गांव निवासी छोटू कुमार पिता गुलाबचंद यादव के रूप में हुई है। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।