खिजरसराय में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

खिजरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने कांड संख्या 71/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रंजन कुमार (पिता- राजकुमार दास) और गुड्डू उर्फ कारू दास (पिता- सोहराय दास) के रूप में हुई है। दोनों रौनिया गांव, थाना खिजरसराय, जिला गया के निवासी हैं।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।