खिजरसराय पुलिस की कार्रवाई: दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

खिजरसराय थाना पुलिस ने कांड संख्या 117/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूर्या कुमार (पिता: धर्मेंद्र मांझी, निवासी: शादीपुर, थाना बुनियादगंज) और अरज चौधरी (पिता: खेसारी चौधरी, निवासी: सती स्थान, थाना चाकंद) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह मामला 24 मार्च 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।