अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पवन कुमार की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ विदाई सह सम्मान समारोह

गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल कृषि कार्यालय में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पवन कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कृषि विभाग के अधिकारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला कृषि कार्यालय गया के सहायक निदेशक विकास कुमार सहित शेरघाटी, टिकारी एवं नगर के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, मोहड़ा, अतरी, नीमचक बथानी और खिजरसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विपिन गुप्ता सहित विभिन्न कृषि कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर नीमचक बथानी अनुमंडल कृषि कार्यालय के सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधान लिपिक राहुल कुमार की प्रमुख भूमिका रही। वहीं, किसान सलाहकार गौतम, सूर्यदेव, ममता, अरुण, संतोष और वसंत सहित अन्य कर्मियों ने भी समारोह में भाग लिया।समारोह के दौरान सहकर्मियों ने पवन कुमार के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके कार्यों की सराहना की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।