
फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में गनीपिपरा गांव निवासी सीता देवी ने फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, सीता देवी 2 जून 2026 को अपने बहनोई अंकित कुमार के साथ बाइक से ढिबर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती परिजन को देखने गई थीं। उन्होंने अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (BR 02BS 1723) क्लिनिक के बाहर सिसम के पेड़ की छाया में खड़ी कर दी थी।
करीब 30 मिनट बाद जब दोनों वापस लौटे तो देखा कि बाइक वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़िता का कहना है कि अपने स्तर से काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने फतेहपुर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है।
सीता देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।












Leave a Reply