गोवरदाहा में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, राहुल कुमार बने विजेता

फतेहपुर प्रखंड के कठौतिया केवाल पंचायत अंतर्गत गोवरदाहा गांव में किसान क्लब गोवरदाहा की ओर से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान पार्षद रिंकू यादव ने फीता काटकर किया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोडरमा निवासी राहुल कुमार ने हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर कल्लू भंडारी रहे, जो कमलहुडा गांव के निवासी हैं। इस दौरान पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद रिंकू यादव ने कहा कि गोवरदाहा गांव में जिस तरह दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, उसी तरह अन्य जगहों पर भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का हिस्सा है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस भी बेहतर रहती है।

वहीं, ग्रामीणों ने गांव की कुछ समस्याओं और मांगों को विधान पार्षद के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में कठौतिया केवाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत साव, पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, शंकर सर, डॉ. प्रेमन कुमार सहित किसान क्लब गोवरदाहा के अन्य सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।