जमीन विवाद में दंपती के साथ मारपीट, महिला के कान की बाली छीनने का आरोप।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़का डुबा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजीव रंजन ने फतेहपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही कई लोगों पर जानलेवा हमला, मारपीट और आभूषण छीनने का आरोप लगाया है।।

आवेदन में बताया गया है कि राजीव रंजन अपने जमीन में गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान आरोपित लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि खंती से हमला करने पर उनके कान के पास गंभीर चोट लगी है। वहीं उनकी पत्नी पिंकी कुमारी को भी लाठी से पीटा गया।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के कान की बाली छीन ली गई। आवेदन में राजेन्द्र यादव, नीतिश कुमार यादव, मुकेश कुमार, संगीता देवी, रिंकू देवी, उत्तम कुमार मिश्रा समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है। सभी बड़का डुबा गांव के निवासी बताए गए हैं।

राजीव रंजन ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि आरोपित लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और भविष्य में जानलेवा हमला कर सकते हैं। मामले को लेकर पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

वही फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।