
संवाददाता, खिजरसराय दीपक सिंह:- सरबहदा थाना क्षेत्र के एक गांव से भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी अंकिता कुमारी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। 22 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे नारियल खाने को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अंकिता गुस्से में घर से निकल गई। दो दिन बीत जाने के बावजूद उसके घर वापस नहीं लौटने से परिजन परेशान हैं।
परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय अंकिता चॉकलेटी रंग की फ्रॉक पहने हुई थी। उसके पास न तो मोबाइल फोन था और न ही पैसे थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
अंकिता के पिता पप्पू रजक और माता बबीता कुमारी मूल रूप से सैफाबाद, पोस्ट कोचरा, थाना खुदागंज, प्रखंड इस्लामपुर, जिला नालंदा के निवासी हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए वे वर्तमान में सरबहदा, खिजरसराय में रह रहे हैं। अंकिता सरबहदा उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है।
परिजनों के मुताबिक, अंकिता का रंग गेहुँआ, कद करीब पांच फीट दो इंच और शरीर सामान्य से पतला है। परिजनों ने किशोरी की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील की है। मामले को लेकर सरबहदा थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है। बेटी के लापता होने के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।













Leave a Reply