
फतेहपुर। प्रखंड के गुरपा स्थित ऐतिहासिक गुरुपद गिरी पहाड़ पर दर्शन-पूजन के लिए रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू, अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा, एसआई मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। गुरुपद गिरी पहाड़ की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता के कारण यहां दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।













Leave a Reply