दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने संभाली कमान

फतेहपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर फतेहपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से विशेष चौकसी बरती गई।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए फतेहपुर बीडीओ शशि भूषण साहू, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव, एसआई संदीप कुमार, एसआई सोनू कुमार तथा एएसआई चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। पुलिस बल की तैनाती से पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।