
फतेहपुर, गया। फतेहपुर प्रखंड में शारदीय नवरात्र की नवमी उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने फतेहपुर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
वहीं, फतेहपुर बीडीओ शशि भूषण साहू और थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने भी विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच फतेहपुर में नवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।













Leave a Reply