आहर में डूबने से महिला की हुई मौत, गांव में पसरा मातम।

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के खेदरपुरा गांव में शुक्रवार को आहर में डूबने से एक महिला की हुई मौत। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय रिंकू कुमारी पति सूरज प्रसाद यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना के एसआई संदीप कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को आहर से बाहर निकाला गया।

इस संबंध में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।