Breaking news:- गुरपा में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गया: गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिल डिह गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही गुरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।