
फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस एवं एलटीएफ की टीम ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14 बोरा देशी शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर थाने लाया है।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई सचिन प्रसाद एवं एलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने थाना क्षेत्र के बंसी नाला गांव के समीप से 14 बोरा देशी शराब बरामद की। आशंका है कि शराब को झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।













Leave a Reply