
पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कामकाज, राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने नीतीश कुमार को स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन लिया।
मुलाकात के दौरान संजय कुमार झा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के लंबे प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शिता से सीखना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने राज्य के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने तथा स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक जन-केंद्रित बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार, बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता और आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।













Leave a Reply