खिजरसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW वारंटी जयनंदन मांझी गिरफ्तार।

खिजरसराय थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयनंदन मांझी, पिता अमीरक मांझी, निवासी डीमा फतेहपुर, थाना खिजरसराय, जिला गया के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खिजरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके पैतृक गांव डीमा फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया।

खिजरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जयनंदन मांझी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा उसे माननीय न्यायालय में पेशी के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।