
कोंच प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत के मुखिया रेणु शर्मा के आवास पर जदयू प्रखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मो जमिलू रहमान ने की। बैठक में पार्टी द्वारा पटना में आयोजित आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जनशताब्दी जयंती के तैयारी को चर्चा किया गया। जिसमें प्रखण्ड से पंचायत, वार्ड व बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जयंती में जाने के लिए न्योता देने का निर्णय लिया गया। मो जमिलू रहमान ने कहा कि जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अभय कुशवाहा के नेतृत्व में टिकारी विधानसभा से सैकड़ों वाहनों पर कार्यकर्ता पटना में कर्पूरी जयंती के अवसर पर जायेंगे। बैठक में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, महासचिव विजय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, हरेन्द्र दांगी, अजय कुमार चन्द्रवंशी आदि लोग शामिल थे।











Leave a Reply