
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांवों में आग लगने पर उसे बुझाकर उसपर तत्काल काबू पाने के ख्याल से यहां अग्निशमन वाहन (दमकल) की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। यह दमकल फतेहपुर थाना परिसर में रखा गया है।
फतेहपुर में दमकल की घोर कमी से डीएम को अवगत कराते हुए इसकी सुविधा उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की उठाई थी।
वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में एक नगर पंचायत और 22 ग्राम पंचायत शामिल है। क्षेत्र में बराबर छोटी-बड़ी आगजनी की घटनाएं होती रहती है। आज यहां दमकल की सुविधा मिल पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को आगजनी की घटनाओं से आर्थिक नुकसान उठाना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र में कहीं आगजनी होती है तो अब तुरंत सुविधा मिलेगा।
Leave a Reply