
बधाई देनेवाले का लगा तांता
गया ।: स्थानीय गर्दनीबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में राज्य कर्मचारी संघ, बिहार प्रदेश का गठन किया गया। बतौर निर्वाचन अधिकारी सह भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री मुरारी प्रसाद की देख-रेख में कार्यसमिति का गठन किया गया । नयी कार्यसमिति में गया जिला के संजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिन्हा को कार्यकारी अध्यक्ष,अभिषेक कुमार एवं सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, रत्नेश कुमार को महामंत्री, राकेश भारती को संयुक्त महामंत्री, अग्नि पुष्पम कुमार, बच्चा कुमार यादव, प्रियंका कुमारी एवं निवास कुमार को मंत्री, मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अशोक कुमार को संगठन मंत्री एवंअश्विनी कुमार पाठक को सह संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। मौके प्रवक्ताओं ने बताया कि संजय कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिला एवं प्रदेश में संगठन में मजबूती मिलेगी। वहीं संजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गया जिला में कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।सारे कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोग आभार प्रकट करते नजर आ रहे हैं।इस मौके पर सनोज कुमार, सिंटू कुमार, मनोज मिस्त्री,पीके मिस्त्री, सहित अन्य लोग ने बधाई दी।
सच भारत न्यूज संवाददाता प्रकाश कुमार
Leave a Reply