Breaking news:- भैस के मारने से घायल महिला की चिकित्सा के दौरान मौत

:- घर में मचा कोहराम स्वजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

:- मौत की खबर सुनकर शोक में डूब गया पूरा गांव

फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोरहे गांव निवासी जागो यादव की 42 वर्षीय पत्नी चमेली देवी की मौत भैस की चोट से घायल होने के बाद चिकित्सा के दौरान रविवार को मौत हो गई। चमेली देवी शनिवार को पकरी गांव तरफ घरेलू जानवरो को चारा खिलाने गई थी। तभी एक दूसरा भैस आकर सिंघ से मारकर घायल कर दिया। महिला को सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोशी की हालत में चिकित्सा के लिए गया निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह में मौत हो गई। घटना के बाद घर मे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव में मातम छा गया है। शव को डुमरी चट्टी ढाढ़र नदी में दाह संस्कार कर दिया गया है। घटना के लेकर गांव के लोग काफी दुखी है। मृतका को तीन बेटी एवं एक बेटा है। पति खेती करता है। घर की सभी जिम्मेवारी चमेली देवी के कंधों पर थीं। जिसे वो वखूबी निभा रही थी।