थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया

कोंच थाने और आंती थाने में लगाया गया जनता दरबार जनता दरबार में थानाध्यक्ष रहे मौजूद। वही प्रभारी अंचलाधिकारी विनीत व्यास के द्वारा आंती थाने में जनता दरबार लगाया गया। वहीं राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा के द्वारा कोंच थाने ने में जनता दरबार लगाया गया ।वही कोंच थाने के जनता दरबार में दो मामले सामने आए वही जानकारी देते प्रभारी अंचलाधिकारी विनीत व्यास ने बताया कि परधाना गांव से आपसी भईवट बंटवारे को लेकर आवेदन सुरेन्द्र यादव के द्वारा दिया गया वही प्रतिवादी ललेनदर यादव जनता दरबार में नहीं बंटवारे पर फैसला माना उसे सक्षम न्यायालय में जाने की बात कहा। वही ददरेजी बाजार से एक मामले आए जिसमें सत्येंद्र शर्मा के द्वारा एक आवेदन जिला परिषद हाल सर्वे खतियान का जमीन पर दी गई है जिसमें रास्ते को लेकर प्रतिवादी रामदुलार शर्मा के साथ है जो सिविल कोर्ट में मामला चल रहा है उसे न्यालय के आदेश आने तक यथास्थिति बनाए रखने की बात कहा। वही आंती थाने के जनता दरबार में एक मामले सामने आया जो भगवान दास ने जमीन सीमांकन करने का मामला आया जो प्रतिवादी दोनों मिलकर नापी कर दोनों की सहमति से मामला सुलझाने की बात कहा।

सच भारत न्यूज:- नौलेस कुमार