
फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी गढ़ पंचायत के तीननमा गांव निवासी 50 वर्षीय रामविलास यादव की मौत वज्रपात की चपेट में होने से हो गया। रामविलास को तत्काल चिकित्सा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में परिवार के सदस्यों ने बताया घर के पास ही शीशम का पेड़ था। जब वर्षा हो रहा था तो रामविलास पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी आसमान से बिजली कड़कने की आवाज आई और शीशम के पेड़ पर वज्रपात हो गया। मृतक को 2 पुत्र एक पुत्री हैं। घर के परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने मृतक परिवार को आपदा कोष से राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Leave a Reply