
संवाददाता, फतेहपुर दीपक राणा :- फतेहपुर प्रखंड के नए मध्यान्ह भोजन अधिकारी के रूप में देवानंद कुमार ने पदभार संभाल लिया। इस मौके पर निवर्तमान मध्यान्ह भोजन अधिकारी राजीव कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
पदभार ग्रहण करने के बाद देवानंद कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में योजना के संचालन में शिक्षकों या संबंधित कर्मियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित कर्मियों से सरकार के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए योजना का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन का लाभ मिल सके।मौके पर राजकुमार पासवान, अमिताभ सुमन, लाडले हसन सहित कई शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।













Leave a Reply