पशुओं में फैली बीमारी, ग्रामीणों में भय का माहौल

टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के नगर परिषद समेत विभिन्न पंचायतों में पशु के अज्ञात बीमारी से पशुपालकों में भय का महौल कायम हो गया है। वही स्वास्थ्य विभाग इससे अनभिज्ञ रहने के कारण लोगों में इसके प्रति आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पशु में अज्ञात बिमारी लिंम्पी नामक रोग काफी मात्रा में हो रहा है। जिसमें पशुओं के पूरे शरीर में चेचक जैसा बड़ा बड़ा जख्म हो जाता है। जिससे पशुपालकों में जानवरों के खोने के खतरा बना हुआ है। जबकि इस बिमारी से स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ है। कालेज मोड़ टिकारी स्थित विद्यार्थी कोलोनी के पशुपालक सावित्री देवी ने बताया कि मेरे चार माह के गर्भवती गाय आज एक सप्ताह से इस बिमारी से ग्रस्त हैं। जिसमें पूरा शरीर में जख्म बना दिया है। जिससे गाय काफी परेशान है। वही गाय खाना भी नहीं खा रही है। चेचक की तरह पूरा शरीर में फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण एक बार भी पशु चिकित्सक द्वारा देखने नहीं आये है।

सच भारत न्यूज़ संवाददाता नौलेस कुमार