
फतेहपुर। प्रखंड की भारे पंचायत, दक्षिणी लोधवे पंचायत और नौडीहा झुराग पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का निष्पादन करेंगे।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण साहू, अंचल अधिकारी अमिता सिन्हा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) नीरज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार गुप्ता, सीडीपीओ सहित शिक्षा, कल्याण, पंचायती राज, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में पहुंचें। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर उपलब्ध कराना है।











Leave a Reply