औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, एसडीओ ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नीमचक बथानी, केशव आनंद ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाकर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई।जांच में केवल एक डॉक्टर ही ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि एक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। वहीं, एक अन्य डॉक्टर उपस्थिति दर्ज कराकर भी कार्यस्थल से नदारद थे। इसके अलावा एक ऑपरेटर की अनुपस्थिति भी सामने आई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीओ ने यह भी कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जा सके और जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय हो सके।