
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है। इस संबंध में पीड़ित आनंद कुमार पिता जगमोहन मांझी ने फतेहपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित आनंद कुमार वजीरगंज थाना क्षेत्र के पाले गांव का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार 21 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपनी दोपहिया वाहन (Hero Splendor+ XTEC) से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम धरहरा कला गांव पहुंचे थे। यह समारोह राजेंद्र मांझी (पिता स्वर्गीय मुंशी मांझी) के घर पर आयोजित था। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद आनंद कुमार ने अपनी बाइक घर के बाहर सुरक्षित समझकर खड़ी कर दी और अंदर तिलक समारोह में शामिल होने चले गए।
समारोह खत्म होने के बाद जब वह बाहर लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। पहले तो उन्हें लगा कि शायद किसी ने गाड़ी को इधर-उधर कर दिया हो, लेकिन काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
पीड़ित ने बताया कि चोरी हुई बाइक उनकी पत्नी के नाम पर है, जिसका मॉडल Hero Splendor+ XTEC है। वाहन का चेसिस नंबर MBLHAW217PHC34658, इंजन नंबर HA11E7PHCA4085 तथा रजिस्ट्रेशन नंबर BR02BK3626 है। यह बाइक उनके परिवार के दैनिक उपयोग का मुख्य साधन थी, जिसके चोरी हो जाने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना के बाद पीड़ित ने 22 को फतेहपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द बाइक बरामद करने की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम में अक्सर बाहर से लोग आते-जाते रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है और वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दिया है।












Leave a Reply