
केतरा। शाखा डाकघर केतरा में डाक विभाग द्वारा डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। डाक चौपाल में प्रवर डाक अधीक्षक अंशुमान वेदांती, डाक निरीक्षक शशिकांत कुमार (फतेहपुर) एवं पोस्ट मास्टर छोटेलाल चौधरी उपस्थित रहे।
प्रवर डाक अधीक्षक श्री वेदांती ने डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना तथा आवर्ती खाता के लाभों की जानकारी आम जनों को दी। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की योजनाएं सुरक्षित एवं लाभकारी हैं।
कार्यक्रम में कुल 28 शाखा डाकपाल व सहायक शाखा डाकपाल शामिल हुए। केतरा शाखा डाकपाल नरेंद्र कुमार मंडल द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के खाते खोले गए।
इस मौके पर नौडीहा झुराग पोस्ट मास्टर सुयश कमल, मखदुमपुर पोस्ट मास्टर सुधीर पासवान, चौकिया पोस्ट मास्टर अभिषेक कुमार सिन्हा,कांटी पोस्ट मास्टर ऋषभ केसरी एवं विपिन कुमार उपस्थित थे।












Leave a Reply