गयाजी में आज कांग्रेस की शक्ति-प्रदर्शन सभा, इमरान प्रतापगढ़ी देंगे जनसमर्थन की हुंकार

गयाजी में आज कांग्रेस पार्टी अपनी ताक़त का प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से आयोजित इस चुनावी जनसभा में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के समर्थन में जनता से सीधा संवाद करेंगे और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

कार्यक्रम में आईसीसी सचिव सचिन देवेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस जनसभा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर पार्टी ने सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी से गया और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि “गया की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही विकास की नई राह दिखाने में सक्षम है।”

सूत्रों के अनुसार, सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक और युवा वर्ग के जुटने की उम्मीद है।