पीएम की सौगात पर्यटक स्थल गुरपा को बुद्ध सर्किट से जोड़ेगी नई मेमू ट्रेन

:- लोग एवं बौद्ध पर्यटक गुरुपद (गुरपा) गिरि से पहुंचेगा अब सीधे वैशाली और राजगीर

बौद्ध तीर्थयात्रियों और क्षेत्रीय यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया आगमन के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया राजगीर कोडरमा वैशाली रूट पर एक नई मेमू फास्ट पैसेंजर ट्रेन की सौगात देंगे। इसकी तैयारी लगभग हो चुकी है। यह ट्रेन गया, गुरुपद (गुरपा स्टेशन) गिरि, राजगीर, नालंदा, वैशाली जैसे ऐतिहासिक बौद्ध स्थलों को एक मजबूत रेल नेटवर्क से जोड़ते हुए बौद्ध सर्किट को नया आयाम देगी। खासकर गुरपा स्टेशन के पास स्थित गुरुपद गिरि जो भगवान बुद्ध से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। अब सीधे वैशाली और राजगीर से रेल मार्ग द्वारा जुड़ जाएगा। यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे वैशाली से चलकर हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पटना, राजगीर, तिलैया होते हुए 03:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 04:45 बजे कोडरमा से चलकर रात 2:45 बजे वैशाली पहुंचेगी। गुरपा में 14 : 17 एवं शाम में 05:22 बजे ठहराव है। रेलवे अधिकारियों ने उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय लोगों और बौद्ध अनुयायियों में इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह है। यह ट्रेन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय रोजगार और आवागमन की सुविधा में भी बड़ा बदलाव लाएगी।