फतेहपुर बस स्टैंड की जर्जर अवस्था पर विधायक ने की असंतोष व्यक्त

:- विधायक डीएम गयाजी से बात कर समस्या से कराई रूबरू
:- डीएम ने विधायक को दी निराकरण का अश्वाशन

फतेहपुर बस स्टैंड की जर्जर अवस्था को देखकर बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी ने पत्रकार के बीच वार्ता कर असंतोष व्यक्त की। साथ हीं जर्जर बस स्टैंड की जर्जर दुर्दशा से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से फोन पर बात कर रूबरू कराते हुए निराकरण की बात कही। विधायक ने बताया कि बस स्टैंड की हालत जर्जर होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया है। कचड़ा से बदबू निकल रहा है। उसी दुर्गंध के बीच चारो ओर होटल संचालित है। बदबूदार कचड़ा से संक्रमण उतपन्न होने की संभावना है। उक्त बस स्टैंड से प्रतिदिन गया, रजौली, नवादा, वजीरगंज, कोलकता के लिए दर्जनों बस खुलती है। गंदगी के बीच यात्रियों को बस पर चढ़ने और उतरने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड नगर पंचायत के हृदय स्थल में बसा है। बाराचट्टी विधायक ने वार्ता के दौरान आगे बताई की उक्त समस्या को निदान हेतु मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखूंगी। क्योंकि फतेहपुर मेरी कर्म स्थल है।