
खिजरसराय प्रखंड के जमुआवां पंचायत के मुखिया एवं वार्ड 17 में से 14 वार्ड सदस्यों ने एक वार्ड सदस्य पर धमकी देने और विकास कार्य में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। सभी ने डीडीसी के पास आवेदन देकर उक्त वार्ड सदस्य पर कमीशन नहीं देने पर रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक को बदली कराने के साथ साथ जांच के नाम पर ब्लैक मेकिंग करने का आरोप लगाया है। सोमवार को मुखिया एवं पंचायत के 17 वार्ड सदस्यों में से 14 वार्ड सदस्यों ने वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य दीपक कुमार पर काम में बाधा करने और दलित महिला मुखिया को धमकाने को लेकर करपी गांव में अपने आवास पर एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वार्ड सदस्य के कार्यकलाप की जांच की मांग किया है।
मुखिया गायत्री देवी ने कहा कि उक्त वार्ड सदस्य का कम आवास योजना एवं जॉब कार्ड बनाने के साथ साथ जिओ टैगिंग के नाम लोगों से पैसा वसूलना है और जब इसको लेकर रोजगार सेवक,पंचायत सेवक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया तो अपनी दबंगता दिखाते हुए कर्मचारियों के साथ हमें भी धमकाने लगा। मालूम हो कि उक्त वार्ड सदस्य के खिलाफ मुखिया के अलावे 17 वार्ड सदस्यों में से 14 वार्ड सदस्य , 2 पंचायत समिति सदस्य सरपंच के अलावे अन्य ने संयुक्त हस्ताक्षर कर उनके कार्यकलाप को जांच की मांग किया है।












Leave a Reply