
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के समापन पर पारण के दिन अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे को लेकर पूरे टेउसा बाजार में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर भगवान सूर्य से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, समर्पण और सेवा भावना का भी प्रतीक है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।मौके पर छोटू चौधरी, दीपक गुप्ता, कुलदीप कुमार, अनिल चौधरी, रौशन गुप्ता, प्रभात साव, शंकर कुमार, धर्मवीर कुमार, जर्मनी पासवान, चंदन कुमार, डब्लू कुमार, रिशु कुमार, सागर कुमार, बढ़न चौधरी, संतोष कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।












Leave a Reply