
फतेहपुर। शनिवार को फतेहपुर अंचल कार्यालय परिसर में जमीनी विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का नेतृत्व अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा ने किया। इस दौरान विभिन्न जमीनी विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य लिए गए।
सीओ अमिता सिन्हा ने बताया कि भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारे के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाता है। शनिवार को एक जमीनी विवाद से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, एक अन्य मामले में आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। उक्त मामले का निष्पादन आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद अगले शनिवार को किया जाएगा।












Leave a Reply