
फतेहपुर। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, फतेहपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की छात्रा नेहा फतिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार ने नेहा फतिमा को पेन देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी।

इस मौके पर चितरंजन कुमार,अभय नारायण,संतोष कुमार, रामप्रसाद समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा।











Leave a Reply