
नई दिल्ली। एलपीजी रिफिल बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। सभी शहरी एवं ग्रामीण वितरकों के लिए रिफिल बुकिंग के बीच का समय अंतराल तत्काल प्रभाव से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन बाद दोबारा गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। इसके लिए संबंधित सिस्टम में आवश्यक तकनीकी बदलाव आज रात किए जाएंगे।
नई व्यवस्था कल से लागू होगी। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं को रिफिल बुकिंग के लिए पहले की तुलना में कम समय इंतजार करना पड़ेगा।रिफिल बुकिंग के अंतराल में यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बुकिंग प्रक्रिया में भी आवश्यक बदलाव दिखाई देंगे।












Leave a Reply