
फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोरहे पंचायत के मोरहे गांव के शिव मंदिर परिसर में रखे पौधों को कुछ लोगों द्वारा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा करीब डेढ़ हजार पौधों को तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पौधों के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद वे किसी काम के नहीं रह गए हैं। घटना के बाद से पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Leave a Reply