गंगौर पुलिस ने देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

मंगलवार को गंगौर थाना पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई किया गया।

गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के रानी सकपुरा गांव निवासी सनी कुमार पिता दीपक यादव के घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सनी कुमार के घर से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त कर पुलिस थाने ले आई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पूछताछ एवं अन्य बिंदुओं पर जांच पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।