पूर्व मुखिया प्रतिनिधि की माता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

फतेहपुर। धरहरा कला पंचायत की पूर्व मुखिया सदस्य गुलाबी देवी के पति एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव की माता जयमति देवी का निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी माता लंबे समय से अस्वस्थ थीं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पंचायत एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि जयमति देवी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह आठ बजे ढाढर नदी स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।