टेउसा बाजार में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, गया रेफर

खिजरसराय (गया)। गया जिले के टेउसा बाजार में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार बबली कुमार घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया गया।घायल बबली कुमार सीढ़ गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घायल बबली कुमार सीढ़ गांव के निवासी बताए जाते हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।