मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गया पुलिस अलर्ट, नगर एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

गया। बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता अथवा कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता अथवा कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

नगर एसपी ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्ती और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सघन जांच अभियान भी संचालित किया जा रहा है, ताकि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनी रहे।

गया पुलिस के अनुसार, परीक्षा को व्यवस्थित, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों से भी परीक्षा की गरिमा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।