
खिजरसराय:- थाना क्षेत्र के मई गांव में मंगलवार की रात बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने जमकर आतंक मचाया। बुधवार सुबह चोरी की घटना सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, कुंदन शर्मा अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह करीब 10 दिन पहले ही गांव से दिल्ली गए थे। इसी बीच चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात सहित लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित के बहनोई सोनू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे कुछ संदिग्ध लोगों को घर की छत पर देखा गया था। वहीं कुछ लोग बाइक से रेकी भी कर रहे थे। हालांकि ग्रामीणों को लगा कि घर वाले ही आए होंगे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह जब लोगों ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला गायब है तब चोरी की घटना का पता चला। चोर गोदरेज में रखे जेवरात, ट्रंक में रखा बर्तन, एक मोटरसाइकिल, मोटर सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। वही पुलिस की सुचना सुबह ग्रामीणो द्वारा दिया गया सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है
घटना को लेकर पीड़िता की बहन रिचा कुमारी द्वारा खिजरसराय थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।












Leave a Reply