
खिजरसराय:- बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के बैनर तले खिजरसराय परियोजना का संगठनात्मक चुनाव सोमवार को कुणाल मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में जिले से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में नई कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री मंजू कुमारी, मीडिया प्रभारी मधु कुमारी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव चुनाव पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। वहीं राज्य अध्यक्ष अनीता झा ने बताया कि खिजरसराय परियोजना की सेविकाओं एवं सहायिकाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व कमेटी को भंग कर खुले सत्र में लोकतांत्रिक तरीके से नई कमेटी का चुनाव कराया गया।
चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार सौंपा गया। नई कमेटी में अंजू देवी को प्रखंड अध्यक्ष, किरण कुमारी को प्रखंड मंत्री, कंचन कुमारी को सहायक प्रखंड मंत्री तथा गीता कुमारी चौधरी को प्रखंड कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मृत्युंजय कुमार को सम्मानित अध्यक्ष, सरिता कुमारी एवं कुमारी रूबी को उपाध्यक्ष, उषा कुमारी को संयुक्त मंत्री, स्नेह लता को सहायक मंत्री, शकुंतला कुमारी को संगठन मंत्री तथा सुनीता कुमारी को सहायक संगठन मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सरिता कुमारी, संजू कुमारी, चंद्रावती कुमारी, पुष्पा कुमारी, शबनम सुल्तान, फरजाना, विमला कुमारी, मीरा कुमारी, बबिता कुमारी एवं मनोज चौधरी समेत कई अन्य सदस्यों का चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संघ को मजबूत बनाने, सेविकाओं एवं सहायिकाओं के अधिकारों की रक्षा तथा संगठनात्मक एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया।












Leave a Reply